- कला के कलाकारों का सम्मान नहीं कर रही है सरकार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। भारतीय जन नाट्य संघ भेल्दी इप्टा के बैनर तले राज्य के इप्टा महासचिव तनवीर अख्तर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से इप्टा के आदर्शों पर चर्चा की गई। सदस्यता एवं संगठन के विस्तार पर विशेष चर्चा हुई। भेल्दी इप्टा अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, कार्यकारी सचिव वकील राय राज्य बिहार राज्य परिषद के सदस्य अजय कुमार, वीरेंद्र बिहारी, मो शहजादा, असलम अली, वकील राय, डॉक्टर एन शर्मा, बसंत सिंह, अजीत कुमार पाण्डेय, नागेन्द्र निराला, सुरेंद्र राय, पिम्पी कुमारी, रंजीता कुमारी, मुन्द्रिका राय, पंकज कुमार, विनोद राय, मनोज कुमार समेत कई लोग उपस्थित थें। भेल्दी इप्टा अध्यक्ष सह मुखिया रमेश कुमार यादव ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार कलाकारों का कद्र नहीं कर रही है। इसलिए धीरे- धीरे भारतीय पहचान बनाने वाली कला विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई है। अब कला को व्यवसायीकरण हो गया है। जिसके कारण भोजपुरी के गाना व फिल्मों में अश्लीलता काफी बढ़ गई है। मौके पर उपस्थित सदस्यों ने भोजपुरी से अश्लीलता को समाप्त करने का संकल्प लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग