मांझी (सारण)। मांझी कृषि विज्ञान केन्द्र के परिसर में मंगलवार को 13वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। ऑनलाइन हुई बैठक की अध्यक्षता डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा (समस्तीपुर) के निदेशक प्रसार शिक्षा ने की। स्थानीय केवीके के समन्वयक डॉ अभय कुमार सिंह ने पिछली बैठक में प्रस्तावित सिफारिशों पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी। तत्पश्चात आगामी वर्ष में विभिन्न विषयों के अंतर्गत कार्य योजना को प्रस्तुत किया। बैठक में समिति के सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किये गए। जिनके आधार पर आगे की कार्य-योजना बनायी जा सके। कार्यक्रम का संचालन डॉ तनुजा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ पंकज ने किया। बैठक में डॉ सुरेंद्र प्रसाद, डॉ सौरभ पटेल, डॉ रैगर, डॉ विजय के अतिरिक्त नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक, सहायक निदेशक कृषि अभियांत्रिकी, सहायक निदेशक बागवानी, सीडीपीओ तथा जिले के कई अग्रणी बैंक के प्रबंधक आत्मा के परियोजना निदेशक जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक के अलावा किसान प्रतिनिधि राम लगन, सत्यनारायण यादव, शत्रुधन, सुनीता प्रसाद, बेबी सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग