पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के बहरौली पांडेय टोला गांव में मछली सुखाने के गंध से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन को आवेदन दिया जिसमें दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही देवनाथ सहनी पिता-स्व अशर्फी सहनी मछली खरीद अपने मकान के छत पर धूप में सुखाते हैं जिसके गंध से गांव में रहना दुश्वार हो गया है।गंध से घरो में रहना खाना पीना मुश्किल हो गया है।मछली सुखने से निकली गंध से महामारी फैल सकती है।वही मना करने पर गाली ग्लौज की जाती है। मामले में ग्रामीणों ने थाना पुलिस और अंचल पदाधिकारी के यहां आवेदन दिया है। मौके पर सुगन साह,मदन साह, हरेंद्र साह,ब्रेनजीत कुमार प्रसाद,महंथ साह अमरजीत कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने आवेदन दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग