संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की संभावना के बीच सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा मांझी रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म तोड़ दिए जाने से रेल यात्रियों में असमंजस व असंतोष का माहौल है। जानकर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी बिहार की सीमा पर स्थित मांझी रेलवे स्टेशन को दो किमी पूरब स्थानांतरित करने की योजना के तहत अंग्रेजों के जमाने से चलित पुराने मांझी रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म तोड़ दिया गया है तथा प्लेटफार्म पर लगे शेड को हटाया जा रहा है। मालूम हो कि रेल विभाग द्वारा दो किमी पूरब नया रेलवे स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है। मांझी मुख्यालय से स्टेशन स्थानांतरित करने को लेकर लोगों में असंतोष है। इससे पहले उक्त स्थानांतरण को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित कर रेल प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी का इजहार किया जा चुका है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग