- पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया
राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के रसूलपुर गांव में मन्दिर गैरमजरूआ जमीन को लेकर बुधवार की रात्रि दबंगों द्वारा जमकर मारपीट पथराव और कई राउंड फायरिंग की गई। इससे गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर डोरीगंज थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराने में जुट गए। बता दें कि 21 जनवरी को जमीनी विवाद में ही त्रिवेणी साह के पुत्र रूपेश कुमार को दबंगों द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जिसका इलाज चल रही है। इस घटना के बाद परिजनों ने थानाध्यक्ष अंचला अधिकारी एसपी समेत डीआईजी को लिखित शिकायत भी दी थी। जिससे आक्रोश आक्रोश दबंगों ने पुनः दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।वही इस संबंध में श्रवण शाह राजकुमार साह सुभाष शाह और नीतू कुमारी ने संयुक्त रूप से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एक आवेदन थानाध्यक्ष को दिया। जिसमें कहा है कि 3 मार्च को असामाजिक तत्वों द्वारा श्रवण शाह के आटा चक्की में घुसकर बिजली का मोटर तोड़ दिया तथा गल्ले में रखे 3 हजार रुपये छीन ली। वही राजकुमार शाह के गुमटी को छतिग्रस्त कर पलट दिया तथा सुभाष के बिजली के दुकान में रखे समान व 2 हजार रुपये लूटकर गुमटी को पलट दिया। बल्ब खरीदने आई नीतू कुमारी को उसके साथ मारपीट किया व माथे पर रिवाल्वर सटाकर धमकाया। इस मामले में गांव के ही 50 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में शामिल अभियुक्तों को पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 11 जनवरी को ग्रामीणों ने सीओ को लिखित आवेदन दिया था, जिसमें कहा था कि मंदिर में चबूतरा निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है एवं कार्य शुरू भी हो चुका है। परंतु गांव के कुछ लोगों द्वारा रोक दिया गया है। जिसके बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था।एक बार पुनः मारपीट और फायरिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ।



More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन