राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। भारतीय जीवन बीमा निगम की छपरा शाखा एक से जुड़े अभिकर्ताओं की बैठक गुरुवार को हनुमान नगर में आयोजित की गयी। पूरी चलो प्रतियोगिता को सफल बनाने पर चर्चा की गयी। साथ ही अधिक से अधिक अभिकर्ताओं को इस प्रतियोगिता में शामिल होने का आह्वान किया गया। सीनियर ब्रांच मैनेजर वीर बहादुर सिंह और सहायक शाखा प्रबंधक तरुण कुमार ने कहा कि एलआईसी ही ऐसी संस्था है जिस पर लोगों का भरोसा कायम है। उन्होंने निगम के कई उत्पादों, जीवन उमंग, जीवन लाभ, जीवन लक्ष्य समेत तमाम पॉलिसियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दोनों अधिकारियों ने विकास अधिकारी रामनरेश सिंह की टीम से जुड़े बेहतर कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में टीम लीडर रामनरेश सिंह, अजय पंडित, आनंद कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, सूर्योदय कुमार, गोपाल सिंह, राजेश कुमार, अवधेश कुमार, मुन्ना कुमार व अन्य शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग