आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज(सारण)। सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड में गुरुवार की दोपहर रिविलगंज प्रखंड कार्यालय में मतदाता सूची से सम्बंधित शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों व रिविलगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी के बीच जमकर बहसबाजी होने की खबर सामने आई है। मामला रिविलगंज प्रखंड के टेक्निवास पंचायत के अंतर्गत जखुआँ सलेमपुर से जुड़ा हुआ है जहाँ वार्ड नं० 06 के मतदाताओं का नाम वार्ड नं० 07 में वहीं वार्ड नं० 07 के मतदाताओं का नाम वार्ड नं० 06 के मतदाता सूची में जुड़ने की शिकायत लेकर पहुंचे रिविलगंज प्रखंड कार्यालय में आवेदकों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना के साथ जमकर बहसबाजी हुई। ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग