- कुलपति ने कहा छात्रहित में सीट वृद्धि के लिए राजभवन से लेकर सरकार तक हर संभव कर रहा प्रयास
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। छात्र संघर्ष मोर्चा जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के तत्वधान में छात्र संगठन एआईएसएफ, छात्र राजद, एसएफआई, छात्र जन अधिकार के छात्र नेताओं ने स्नातक एवं पीजी में सीट वृद्धि सहित कई अन्य छात्र हित के मुद्दों को लेकर जयप्रकाश विश्वविद्यालय कुलपति फारूख अली से मुलाकात किया।
छात्र नेताओं से मुलाकात में कुलपति प्रो फारुख अली ने कहा कि छात्र एवं विश्वविद्यालय हित में हर संभव प्रयास कर रहा हूं। स्नातक एवं पीजी में सीट वृद्धि के लिए राजभवन से लेकर सरकार तक मैं प्रयासरत हूं और यहां के सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधियों, छात्र नेताओं से भी सीट वृद्धि के लिए प्रयासरत रहने की अपील करता हू।
कुलपति से मिले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से वरिष्ठ छात्र नेता शेख नौशाद, एआईएसएफ राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव, जिला सचिव अमित नयन, छात्र राजद प्रमंडल अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह, विवि प्रधान महासचिव रचित भारती, एसएफआई जिलाध्यक्ष सरताज खान, सद्दाब मजहरी, छात्र जाप विवि अध्यक्ष पवन गुप्ता, नीतीश कुमार, लड्डू लाल यादव, देव कुमार यादव, आनंद यादव, मनीष यादव सहित दर्जनों छात्र नेता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग