संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। अंचल कार्यालय में गुरुवार को अनुग्रह अनुदान के तहत अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम और मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साह ने पीड़िता कलावती देवी को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। अंचलाधिकारी ने बताया कि गत 28 अगस्त को सतुआ निवासी कलावती देवी के पति गोपाल चौधरी की सतुआ पोखर में डूबने से मौत हुई थी। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शौच के लिये गोपाल चौधरी पास के पोखर में गए थे। जहाँ पैर फिसलने से डूब गए थे। इधर अनुग्रह अनुदान मिलने के बाद पीड़ित महिला ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर अंचल नाजिर इजहार आलम, राजीव कुमार सहित संबंधित अंचलकर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग