संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। पावर सब स्टेशन कोल्लूआ में मेंटेनेंस कार्य को लेकर 05 मार्च से पूर्वाह्न-10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक संबंधित फीडरो में विधुत आपूर्ति बंद रहेगी। उक्त आशय की जानकारी बनियापुर बिधुत एसडीओ गौरव कुमार के द्वारा दी गई। एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि इस दौरान सब-स्टेशन में लगे जर्जर तार स्विच सहित अन्य उपकरणों को बदला जाएगा। ताकि सुचारू रूप से बिधुत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। ऐसे में उपभोगताओं से अपील है कि संयम बरतते हुए निर्धारित समय से पूर्व ही आवश्यक कार्यो का निबटारा कर ले ताकि आपूर्ति बाधित रहने के दौरान परेशानी न झेलनी पड़े। मालूम हो कि कोल्लूआ सब स्टेसन अंतर्गत बनियापुर, नगरा, जनता बाजार, खाकी मठिया एवं हंसराजपुर फीडरों में बिधुत आपूर्ति की जाती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग