- गुरूवार की सुबह प्रशासनिक व पुलिस बल की उपस्थिति में मृतक हुआ सुपुर्दे खाक
- दो थानों की पुलिस बल इलाके में शांति कायम को ले की फ्लैग मार्च
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गत मंगलवार की देर रात्री थाना क्षेत्र के हरिहरपुर मे हुई वार्ड सदस्य की गोली मार हत्या कांड में मृतक के पिता इद्रिश मियां के फर्द बयान पर अज्ञात हत्यारो के विरुद्ध स्थानीय थाने मे प्राथमिकी र्दज करायी गई। र्दज प्राथमिकी पर थाने की पुलिस अपराधियों को शिनाख्त करने एंव अनुसंधान मे जुटी है। र्दज प्राथमिकी मे मृतक के पिता ने बताया है की मृतक सद्दाम हुसैन घर से हंसराजपुर गांव में गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई। विदित हो कि पिछले दिनों हरिहरपुर गांव निवासी तथा वार्ड सदस्य 25 वर्षीय सद्दाम हुसैन को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार कर उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह गाव के लोगो से जन सम्पर्क के लिए निकला था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने के बाद शव की घर लाया गया। गुरूवार की सुबह प्रशासनिक व्यवस्था एंव भारी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में मृतक का सुपुर्दे खाक पुरा किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारीसुदामा प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सहाजितपुर एंव बनीयापुर की पुलिस बल इलाके में शांति, निर्भीक माहौल कायम करने के लिए फ्लैग मार्च किया। सुपुर्दे खाक के मैके पर परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया एंव उपस्थित लोगो की आखे नम दिखी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग