नित्यानंद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के बेला रेल पहिया कारखाना में 65 वां रेल सप्ताह कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर पदाधिकारी तथा कर्मियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया भी किया गया। इस कार्यक्रम में 53 पदाधिकारी एक रेल मंत्रालय तथा तीन ग्रुप में शामिल दर्जनो कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री शिभ्रांशु द्वारा मेडल तथा प्रशस्त्री पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएओ शुभ्रांषु ने बताया कि रेल पहिया कारखाना बेला ने अभी तक कुल 36 हजार 9 सौ 37 पहियों की ढलाई करने के साथ साथ 22 हजार पांच सौ 69 पहियों को उपयोग के लिए अलग अलग स्थानों पर भेजा जा चुका है।पहिया कारखाना ने बर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान सितंबर माह में टेलीमेडिसिन द्वारा अन्य चिकित्सीय सहायता शुरुआत के साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए आवश्यक दवाओं का वितरण किया।वही रेल पहिया कारखाना में लगभग 18 सौ कर्मचारियों व परिजनों के बीच चिकित्सा सहायता के लिए उम्मीद कार्ड का वितरण किया।कार्यक्रम के शुभारंभ सीएओ शुभ्रांषु द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में लोक गायिका प्रियंका चौहान द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्य यांत्रिक अभियंता हामिद अख्तर, प्रधान वित्त सलालकार पुष्पा रानी, प्रधान मुख्य सामग्री प्रबधंक पंकज कुमार सिंह, मुख्य यन्त्रिक अभियंता दयानंद नाइक उप मुख्य यन्त्रिक अभियंता पी० के० सिन्हा यांत्रिक सर्वानंद प्रसाद आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग