विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के सगुनी पंचायत के सगुनी गांव के रहने वाले अमर शहीद रंजय ठाकुर मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। अमर शहीद रंजय ठाकुर की पुण्य स्मृति में शहीद रंजय ठाकुर स्मृति के द्वार का शिलान्यास प्राथमिक विद्यालय सगुनी के पास अमनौर के भाजपा विधायक श्री कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह, मुखिया श्रीमती अंशु सिंह,के द्वारा संयुक्त रूप से सड़क का शिलान्यास किया और इस सड़क का नामकरण अमर शहीद रंजय ठाकुर पथ किया रखा गया।इसके बाद शहीद रंजय ठाकुर के माता-पिता को अंगवस्र तथा पुष्प माला से अभिनंदन स्वागत किया गया।इस मौके पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह,बीडीसी मुकेश सिंह,मुखिया प्रतिनिधि श्री ब्रजेश सिंह समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग