आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के सेंगरटोला एनएच-19 सड़क पर अभी अभी बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया है। बिहार और उत्तप्रदेश को जोड़ने वाली मुख्यमार्ग एनएच-19 पर बलिया के तरफ से यात्रियों से भरी बस ने सेंगरटोला स्कूल समीप सड़क के किनारे अपने घर जा रहे एक साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दिया, हालांकि इस घटना में साइकिल सवार युवक को थोड़ी चोटें आईं हैं। साईकिल सवार युवक ने साइकिल से कूदकर अपनी जान बचाई है। युवक रिविलगंज प्रखंड के सेंगरटोला निवासी 19 वर्षीय अभय कुमार बताया जाता है। घटना के बाद यात्रियों से भरी बस को ग्रामीणों पकड़ कर सड़क के किनारे लगा दिया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग