राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

यूपी-बिहार के वरिष्ठ पत्रकार राणा परमार अखिलेश का अंतिम श्राद्ध संस्कार आज

  • सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार अपनी आर्ट की कलाकृतियों के माध्यम से देंगे श्रद्धांजलि

छपरा (के. के. सिंह सेंगर)। यूपी-बिहार के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार व दैनिक भास्कर के पत्रकार राणा परमार अखिलेश का अंतिम श्राद्ध संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव सारण जिले के गड़खा प्रखंड के भुईंगांव बसंत में आयोजित होगा। इस अवसर पर ब्राह्मण भोज व दान सहित श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सारण के वरिष्ठ सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार द्वारा अपनी आर्ट की कलाकृतियों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।  उल्लेखनीय है कि बीते 19 फरवरी को हृदय गति रुकने से पत्रकार परमार का हाजीपुर (वैशाली) में असामयिक निधन हो गया था। वह लगभग 61 वर्ष के थे। वह बीते कुछ माह से पीलिया बीमारी से पीड़ित थे। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से पत्रकारिता, साहित्यिक व शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। उनके असामयिक निधन पर जिले भर के पत्रकारों, साहित्यकारों व शिक्षाविदों में शोक की लहर है।

उनका काफी समय से दिघवारा की धरती से एक कर्मभूमि के रुप में लगाव रहा है। वह स्वतंत्रता सेनानी व दिघवारा म्यूनिसिपैलिटी के फाउंडर चेयरमैन रामचंद्र सिंह पथिक व रामजंगल सिंह इंटर कॉलेज के संस्थापक सचिव अशोक सिंह के काफी समय तक सन्निकट रहे और उन्हें स्नेह मिला है। 181 ए, लाल कोठा राईपट्टी, दिघवारा (सारण) में काफी समय तक परमार जी रहे हैं। बीमार होने के बाद ही वह यहां से अपने पैतृक गांव बसंत में रहने के लिए हाल ही में गये थे।

युवा पत्रकार अमन कुमार सिंह, के. के. सिंह सेंगर, बिपीन कुमार शर्मा, मनीन्द्र नाथ सिंह मुन्ना, चंदन प्रताप सिंह, स्काउट गाइड में राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता आशीष रंजन सिंह चौहान आदि ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत सहित व्यक्तिगत उन्हें परमार जी की असामयिक निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। श्री सेंगर ने अपने उद्गार में कहा कि उन्हें 2012 में भिखारी ठाकुर सम्मान, सांस्कृतिक पत्रकारिता के लिए मिला था। इसी प्रकार 2013 में साहित्य सृजन व पत्रकारिता के लिए दिघवारा वैश्य समाज सम्मान, 2016 में सारण रत्न सम्मान के अलावा अंजुमन तरक्की- ए-उर्दू वाराणसी द्वारा हबीब-ए उर्दू खिताब से नवाजा गया था।