दाउदपुर/मांझी (सारण)। वाहन चेकिंग के दौरान मांझी थाना पुलिस ने बलिया मोड़ से एक शराब लदी कार जब्त किया है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि कार की सीट के नीचे बने विशेष प्रकार के तहखाने से डेढ़ सौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। यूपी के बलिया से आ रही कार में लदे शराब की डिलीवरी छपरा शहर में दी जानी थी। गिरफ्तार तस्कर राजू गुप्ता यूपी के फर्रुखाबाद के महमदाबाद का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग