सुभाष प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
पानापुर (सारण)। प्रखण्ड के बीआरसी परिसर में सरकार द्वारा घोषित छात्रों के बिशेष नामांकन अभियान को लेकर सभी प्रधानाध्यापक की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ने किया।बैठक में बीते वर्ष में कोरोना काल में शिक्षा से वंचित अनामांकित छात्रों को विद्यालय में विशेष नामांकन अभियान की शुरुआत पर ध्यान देने की बात बताई।कोरोना महामारी के दौरान छात्रों का विद्यालय में नामांकन नही होने से हजारों छात्र/छात्राएँ विद्यालय से बाहर रह गए हैं।एक भी बच्चा विद्यालय में नामांकन से छूटे नही इसके लिए हर शिक्षक ,टोला सेवक,विकास मित्र,शिक्षा समिति,जन प्रतिनिधियो को इस अभियान में जोड़ कर सफल बनाने के लिए निर्देश दिया गया है।शिक्षा पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ने बताया कि नामांकन अभियान आठ फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा,आठ को प्रभात फेरी कर क्षेत्र के प्रचार प्रसार करनी है,नौ को शिक्षा समिति के साथ बैठक कर अभियान की सफलता पर चर्चा करने की बात कही।उक्त बैठक में शिक्षक बिआरपी कान्ता राम, शिवकुमार राम, कवीन्द्र रेणु, रमेश कुमार सिंह, संजय सिंह, मुकुर्धुन राम, जगलाल दा संतोष कुमार सिंह, आदि उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग