राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
छपरा (सारण)। संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, सारण प्रमंडल छपरा डॉ गगन के द्वारा बताया गया कि परिवहन विभाग, बिहार पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में बिहार राज्य के सभी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार को ऑल इण्डिया पर्यटन परमिट जारी करने का अधिकार दिया गया है। संयुक्त आयुक्त- सह- सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार सारण प्रमंडल के द्वारा बताया गया कि सारण प्रमंडल के तीनो जिलों के बस संचालक यदि अपने टूरिस्ट बसों के लिए निर्धारित शुल्क एवं बस क अद्यतन सभी कागजात, एक आवेदन के साथ उनके कार्यालय में जमा करनी होगी जिसके आधार पर परमिट निर्गत किया जाएगा। संयुक्त आयुक्त- सह- सचिव डॉ गगन के द्वारा बताया गया कि सारण प्रमंडलीय प्राधिकार से इस तरह का पहला परिमिट गोपालगंज के बस आनर अजय कुमार सिंह को बस नं0- BR-28P 4509 के लिए कल हीं निर्गत किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग