मांझी (सारण)। करीब एक माह से बंद पड़े सेना के जवान के मकान में चोरी की घटना का मामला प्रकाश में आया है। उक्त घटना मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी व सेना के जवान मनोज चौधरी के करीब एक माह से बन्द पड़े घर की छत पर लगा ग्रील उखाड़ कर चोरों ने लगभग दो लाख रुपये की संपति की चोरी कर ली है। घटना की जानकारी तब हुई जब गृहस्वामी का छोटा भाई राहुल चौधरी कानपुर से एक माह बाद अपने घर पहुंचा। मेन गेट का दरवाजा खोलते ही अंदर के कमरों का खुला दरवाजा देख वह अवाक रह गया। उसने तत्काल पुलिस को चोरी की लिखित सूचना दी। पुलिस को दिए आवेदन में उसने कहा है कि वह पिछले पांच फरवरी को अपने घर का दरवाजा बन्द कर परीक्षा देने अपने भाई के पास कानपुर चला गया। एक माह बाद लौटने पर घर में हुई चोरी की जानकारी हुई। उसने बताया कि चोरी गए सामानों में लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर फ्रीज टीबी इन्वर्टर मोटर तथा दो गैस सिलेंडर व कपड़े आदि शामिल हैं। उसने बताया कि आंगन को ढंकने के लिए लगाए गए ग्रील को उखाड़कर चोर साड़ी के सहारे घर में प्रवेश कर गए तथा तोड़े गए ग्रील के सहारे कमरों में रखा सारा सामान निकाल लिया। छपरा मांझी मुख्य सड़क के किनारे स्थित घर में हुई चोरी से ग्रामीण हतप्रभ है।पुलिस चोरी की घटना की तहकीकात कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग