मांझी (सारण)। कृषि विज्ञान केंद्र मांझी के सभागार में शुक्रवार को उन्नत मत्स्य पालन प्रबंधन को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन केंद्र प्रमुख व वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ अभय कुमार सिंह ने किया। डॉ पंकज कुमार ने मत्स्य पालन के पौष्टिक व व्यवसायिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन की दृष्टि से मछली एक स्वादिष्ट एवं पौष्टिक आहार है। वहीं बाजार में भी इसकी अच्छी मांग है। फलस्वरूप व्यवसायिक दृष्टि से मत्स्य पालन काफी फायदेमंद है। सबसे बड़ी बात यह है कि युवा चाहें तो कम जगह में भी मत्स्य पालन कर अपने को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकते हैं। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार विभिन्न घटकों के माध्यम से वितीय सहायता भी प्रदान कर रही है। डॉ सौरभ ने तकनीकी दृष्टि से तालाब की बनावट के बारे में चर्चा की। डॉ रेगर ने तालाब में मिट्टी की गुणवत्ता एवं प्रकार के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मत्स्य पालन के महत्व, रख-रखाव, बीमारियां व बचाव और प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 25 ग्रामीण युवा प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग