मांझी (सारण)। लोक भागीदारी एवं मीडिया संभाग के अंतर्गत विद्यालय शिक्षा समिति के छह सदस्यों का ई कॉन्टेंट के माध्यम से दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ मध्य विद्यालय दुमदुमा 2 के समन्यवयक दीनबंधु दीपक के द्वारा संवेदना प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय दाउदपुर में किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र का उद्घाटन प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव दिनेश कुमार सिंह, अंचल सचिव मुरलीधर सिंह, मीडिया प्रभारी संजय कुमार, प्रधानाध्यापिका मधुलिका श्रीवास्तव, पप्पू सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण की महता एवम उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में उत्क्रमित मध्य विद्यालय हर्षपुरा, प्राथमिक विद्यालय सबदरा, प्राथमिक विद्यालय बनवार,नवसृजित प्राथमिक विद्यालय दुमदुमा दक्षिण टोला, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बनवार पश्चिम टोला के प्रधानाध्यापक, अध्यक्ष, सचिव एवं शिक्षा समिति के सदस्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग