- कोर्ट मैरिज किये युगल जोड़ी को मिल रही धमकियां
पानापुर (सारण)। कहा जाता है कि जोड़ियां ऊपरवाले द्वारा बनाया जाता है। सामाजिक लाख बंदिशे हो लेकिन प्रेमी युगल का मिलन अवश्यंभावी होता है। ऐसा ही एक वाकया प्रखंड के बक़वा गांव में देखने को आया है जहां सामाजिक एवं पारिवारिक बंदिशे के बावजूद एक दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंध गये ।बताया जाता है कि बक़वा गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह की शादी सिवान जिले के जामो बाजार थानांतर्गत मराछी गांव निवासी राजकुमार प्रसाद की पुत्री पूनम कुमारी के साथ तय हुई थी। किसी कारणवश यह शादी नही हो पायी लेकिन दिलीप के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी पूनम ने उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली एवं उसके साथ रहने लगी। इस घटना से बौखलाए पूनम के संबंधी एवं थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी दो सगे भाइयों एवं पूनम के बड़े पापा के एक लड़के ने पूनम के ससुराल जाकर धमकी देना शुरू कर दिया। धमकी से भयभीत दिलीप के छोटे भाई एवं छात्र जदयू के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपने परिवार के जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है। थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग