एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एनआईओएस द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण ग्रामीण चिकित्सकों को राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ट्रीटमेंट सपोर्टर के रुप में कार्य करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में यक्ष्मा उन्मूलन के लिए जहां पर्यवेक्षक ब्रजेश कुमार, डॉ. अमित कुमार तिवारी, डॉ. मनोरंजन मिश्रा ने प्रशिक्षण दिया। वहीं केयर इंडिया के अमरेंद्र कुमार सिंह द्वारा कालाजार उन्मूलन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार, ग्रामीण चिकित्सक डॉ. मनोज मिस्त्री , डॉ. हरिओम पाण्डे कुमार, डॉ. राकेश साह, डॉ. विजय कुमार,डॉ. अजीत कुमार गुप्ता,आदि लोग उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग