- नए प्रशिक्षणार्थियों का समारोह आयोजित कर किया गया स्वागत
- सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रशिक्षुओ ने बिखेरा जलवा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
छपरा (सारण)। समर्पण की भावना से बेहतर राष्ट्र का निर्माण संभव है और राष्ट्र निर्माताओं की इसमें भूमिका अहम है। उक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बांगरा जलालपुर में आयोजित स्वागत एवं उन्मुखी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए शनिवार को कही। इस मौके पर नए प्रशिक्षुओं का स्वागत भव्य ढंग से किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि देश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हुई है । इस परिप्रेक्ष्य में नए प्रशिक्षुओं को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षकों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है । उनकी जवाबदेही तथा जिम्मेदारी तय की गई है। सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में राष्ट्र व समाज के विकास के लिए शिक्षकों को केंद्र में रखा है। इसके लिए उन्हें समर्पण की भावना के साथ प्रशिक्षण लेने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान करने की आवश्यकता है।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) प्राचार्य राजन कुमार गिरि ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तथा कहा कि प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बांगरा जलालपुर की अपनी गौरवशाली परंपरा रही है। महाविद्यालय के उप-प्राचार्य पप्पू कुमार ने कहा कि राज्य स्तर पर महाविधालय की अपनी विशिष्ट पहचान है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु शिक्षा के क्षेत्र में राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान कर रहे हैं। उन्होंने नए प्रशिक्षुओं से पूर्ववर्ती छात्रों का अनुकरण करने की अपील की। इस अवसर पर नए प्रशिक्षुओं का महाविद्यालय के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं में स्वागत किया और आपसी समन्वय तथा सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल कायम करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस मौके पर महाविधालय के व्याख्याता डॉ प्रेम कुमार,राजेश्वर प्रसाद सिंह ,संजय कुमार राम,और असमा कमाल ने अपने अपने विचार रखें। समारोह में हरेंद्र सिंह, आफताब आलम, शशि, राकेश आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु शिक्षक अमन राज, आभा तिवारी और रानी उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोनम ने “कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है” गजल प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। डॉली ने “क्योंकि तुम ही हो” गीत गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गाने एवं सरस्वती वंदना से की गई। इस मौके पर काफी संख्या में प्रशिक्षु मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग