संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। अंचल कार्यालय में शनिवार को सीओ स्वामीनाथ राम ने जनता दरबार का आयोजन कर डेढ़ दर्जन से अधिक मामलो का निष्पादन किया। परिवाद सबसे अधिक जमीन सम्बन्धी विबाद का था। नए बिवाद भी दर्ज किए गए। सीओ ने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से अंचल क्षेत्र के दर्जनों मामले का सुलभता से निपटारा किया जा रहा है। जिससे छोटेमोटे मामलों के लिए लोगो को कोर्ट नही जाना पड़ता है। मामलों की सहजता से आपसी समझौता कर सुलझाया जाता है। जिससे प्रतिद्वंदता रखने वालों को आर्थिक व मानसिक परेशानी से मुक्ति मिलती है। जहां एसआई दयानन्द प्रसाद सीआई लालदेव पासवान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं मौके पर हरिशंकर प्रसाद, बबुन्ती देवी, अहमद हुसैन सहित दर्जनों परिवादी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग