संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के सभी 11 संकुल संसाधन केंद्र पर विद्यालय का सुरक्षित, सफल तथा स्वच्छ संचालन के लिए शिक्षा समितियो के पदाधिकारियो का ई कंटेंट प्रशिक्षण दिया गया। आयोजन में राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के मार्ग दर्शन में किया गया। जहां विद्यालय की शिक्षा समिति को सक्रिय भूमिका अदा कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारू करने सहित हर संभव योगदान करने की प्रशिक्षण दिया गया। बिहार शिक्षा परियोजना सारण ,समग्र शिक्षा, द्वारा संकुल स्तरीय दो दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण वीएसएसई कंटेंट ट्रेनिग में प्रतिभागी विद्यालय के समिति सदस्य प्रशिक्षित हुए। 5 अप्रैल से 16 अप्रैल तक सीआरसी स्तर पर इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। इधर, बीआरसी बनियापुर में प्रखंड स्तर पर विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में बाहर से आए तथा गांव में अनामांकित बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन के लिए नामांकनोत्सव का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए प्रधानाध्यापकों तथा समन्वयकों की बैठक की गई। विभागीय निर्देश के आलोक में 8 अप्रैल से 20 अप्रैल तक नामांकन उत्सव चलाकर जीविका दीदी, शिक्षा समिति के सदस्य तथा विद्यालय के शिक्षकों द्वारा रैलीका आयोजन किया जाएगा। जागरूकता के लिए प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी। बैठक में सत्येंद्र मिश्रा, आश मोहम्मद, हरेंद्र पंडित, उमेश राय, आबिद हुसैन, नाजिर हुसैन, अरविंद सिंह, सहित अन्य शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग