आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। कहने को तो हाल ही में छपरा शहर ही नहीं गांव बाजार की सड़को पर भी सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस बीना हेलमेट बाईक सवार लोगों को गुलाब का फुल दे उन्हें सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जा रहा था कहानी यही नही रूक रही शहर के कई जगहों पर तो जिले के पुलिस कप्तान खुद बीन हेलमेट के बाईक सवार लोगों को फुल के साथ उन्हें नये हेलमेट दे कर सुरक्षा का बखुबी पाढ़ पढ़ाया जा रहा था। पर समझ में ये नहीं आ रही की बस कुछ ही दिनों में आखिरकार सारण की पुलिस हैवान कैसे बन गई? जो बीना हेलमेट के बाईक सवार लोगों के उपर डण्डें बरसाने लगी आखिरकार उनकों डण्डे बरसारने की इज्जाजत किसने दी। आखिर बीना हेलमेट के सवार लोगों का चलान क्यों नहीं काटा गया? क्या सारण पुलिस इतना बहादुर हो गई है? कहने को तो बहुत है सारण पुलिस के कारनामों पर कसीदा गढ़ने के लिए शहर में हुई चोरी और लुट पाट का तो कभी उदभेदन नहीं करने वाली सारण पुलिस आज इतने फूर्तिवान आखिर कैसे बन गई? कुछ ऐसी ही वाक्या के कारनामो से आज सारण की पुलिस चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार छपरा थाना चौक पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने जब बिना हेलमेट पहनने एक बाइक सवार को देखा तो वह अपने ड्यटी की तपन गर्मी में आ कर उसे रोकने के लिए अपने डंडे का इस्तमाल कर बाईक सवार को मारकर घायल कर दिया। जिससे पीड़ित बाइक सवार का डंडे की चोट से उसका सर बहुत ही बुड़ी तरह फट गया। आनन- फानन में मौके पर उपस्थित लोग उसे सदर अस्पताल ले कर गये जहां उसकी उपचार हो पाई। वहीं बाईक सवार की पहचान रिविलगंज प्रखंड के मुकरेरा पंचायत के वार्ड नं० 14 के वार्ड प्रतिनिधि रमज़ान अली के रूप में हुई है। पीड़ित रमज़ान अली ने बताया कि वह अपने निजी कार्य से छपरा आए हुए थे घर जाने के क्रम में छपरा थाना चौक पर बिना हेलमेट पहनने देखकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने रोककर बिना पूछे अपने हाथों में लिए डंडे से उनके सर के ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे उनका सर फट गया और काफी तेजी से खून निकलने लगा। खून निकलते देख पुलिसकर्मी वहाँ से टाउन थाना परिसर में चले गए।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग