सुभाष प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। शनिवार को भाकपा माले का बसाहियां पंचायत का पंचायत सम्मेलन पंचायत भवन के प्रांगण में सम्पन हुआ।सात सदस्ययी नव निर्मित पंचायत कमिटी के गठन हुआ और जनता की दावेदारी मजबूत करने के लिए पंचायत चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने का फैसला लिया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाकपा माले जिला सचिव सभापति राय ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत में जनता की आवाज बुलंद करने के लिए भाकपा माले को मजबूत करना होगा ।उन्होंने कहा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश आर्थिक मंदी के भयानक दौर से गुजर रहा है।उन्होंने कहा की पंचायत के अंदर कल्याणकारी योजनाओं में लूट को रोकने के लिए भाकपा माले संघर्ष करेगा। सात सदस्ययी कमेटी में चंदेश्वर सहनी, शंकर राय, राजेन्द्र प्रसाद, जमुना भगत, रामभगवान राय, नागेंद्र प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद को सर्वसम्मति से भाकपा माले बसाहिया पंचायत सचिव चुना गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग