राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बाइक और चारपहिया वाहन की आमने सामने की सीधी टक्कर मे बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी की हुई मौत, एक हुआ घायल

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

गड़खा (सारण)मानपुर गड़खा मुख्यमार्ग स्थित चिंतामनगंज बाजार पर शनिवार को बाइक और चारपहिया वाहन की हुई टक्कर मे दो व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान पीएमसीएच मे मौत हो गई।जबकी दुसरा व्यक्ति का इलाज चल रहा है। मृतक गड़खा थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी अखिलेश सिंह उर्फ जलजल सिंह के पुत्र 34 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार सिंह उर्फ सीताराम बताया जाता हैं। घायल का नाम मुकेश कुमार बताया जाता है। मृतक अविनाश पटना के किसी प्राइवेट नर्सिंग होम मे कार्य करता था और शुक्रवार को अपने पैतृक घर परसा आया था। मृतक अविनाश शनिवार को घर से अपने साथी के साथ बाइक से पटना के लिए निकला था। उसे क्या पता था की रास्ते मे मौत उसकी इन्तजार कर रही है और काल के गाल मे समा जाएगा। जैसे ही चिंतामनगंज बाजार के समीप पहुचा चारपहिया वाहन वैगनार से जोरदार टक्कर हो गयी और बुरी तरह घायल वही पर गिर पड़ा परिजन और आस पास के लोगो ने उसे इलाज के लिए गड़खा अस्पताल भेजा। जहा इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए चिंताजनक स्थिति मे पटना रेफर किया गया पटना मे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पटना मे ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पत्नी अंजू देवी बार-बार रो रो कर बेहोश हो रही थी।वही पुत्री अनन्या और रुही और दर्पण के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।