- वार्ड 6 में स्वच्छ जल व नाले की पानी का निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा प्रखंड के पिरौना पंचायत के वार्ड नंबर 6 के दक्षिणी टोला में 125 घरों के लोगों को स्वच्छ जल और नाले के पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदार बताया एवं अवगत कराने का गुजारिश भी कर चुके हैं, परंतु निदान तो दूर ग्रामीणों की शिकायत के बाद ग्रामीणों की समस्या को अधिकारी देखना भी मुनासिब नहीं समझा जिस कारण ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शनिवार को पीरौना में सड़क पर जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीण बीडीओ और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ वार्ड नंबर 6 के ग्रामीण और महिला पुरुषों ने हाथ में मुर्दाबाद के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन कर रहे सीतादेवी ज्ञानती देवी मनोरमा देवी सबिता देवी, चम्पा देवी,उषा देवी,मन्जु कुँअर,जय चंद्र राय राजेश राय देवकी राय मिश्रीलाल राय भरत राय,शिवनाथ राय, जितेंद्र राय सुनील राय ने बताया कि ग्रामीण स्वच्छ पेयजल व नाले की निकासी के लिए काफी दिनों से जूझ रहे हैं।जनप्रतिनिधियों के साथ प्रखंड व जिला मुख्यालय में बैठे अधिकारियों को समस्या से अवगत कराकर निदान की गुहार लगाई गई, परंतु अब तक नहीं हुआ। यदि जल्द निदान नहीं होगा तो प्रखंड मुख्यालय पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। समाज सेवी मोहन सिंह द्वारा सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया वहीं कुछ लोगों द्वारा विधायक को फोन पर जानकारी दी गई। विधायक ने जिला अधिकारी से दूरभाष पर बात कर समस्या को जल्द से जल्द निदान कराने की बात कही। तब जाकर सड़क के जाम हटा। बीडीओ को फोन की गई पर रिसीव नहीं हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग