छपरा (सारण)। अपर मुख्य सचिव गृह विभाग बिहार से प्राप्त निर्देश व जिलाधिकारी के आदेशानुसार शनिवार को जिले भर के बैंकों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच-पड़ताल की गई। इसी क्रम में एकमा बाजार नगर पंचायत व आसपास के बैंकों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु चलाए गए अभियान में अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा के अलावा एकमा थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी व रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती संयुक्त रूप से शामिल रहे। नगर सहित प्रखंड के सभी बैंकों व आसपास के क्षेत्र का भ्रमण कर व शाखा प्रबंधकों से वार्ता कर बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बैंक मैनेजर व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन