एकमा (सारण)। एकमा व रसूलपुर थाना परिसर में अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान एकमा थाने में भूमि से संबंधित पांच मामले आए जिनमें से तीन मामले का निष्पादन मौके पर किया गया। वहीं रसूलपुर थाना परिसर में भी भूमि विवाद से संबंधित तीन नए मामले आए। जिनमें से मौके पर एक नये व एक पुराने सहित दो मामले का निष्पादन किया गया। इस मौके पर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती, एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी के अलावा क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित कर्मी भी मौजूद रहे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन