आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। राष्ट्रीय टीवी चैनल सुदर्शन न्यूज़ चैनल अब बिहार के विभिन्न मुद्दों को लेकर आपके बीच हाजिर होगा। रविवार की शाम सारण जिले के नगीना सिंह कॉलोनी गुदरी छपरा में सुदर्शन टीवी चैनल बिहार राज्य कार्यालय का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर एवं दिप प्रज्वलित कर बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय के हाथों किया गया। कार्यालय के उद्घाटन समारोह में सुदर्शन टीवी चैनल के बिहार राज्य प्रभारी बालेश्वर प्रसाद की धर्मपत्नी श्रीमती स्व० रंजना सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने सुदर्शन न्यूज़ चैनल के बिहार राज्य प्रभारी बालेश्वर प्रसाद को बधाई देते हुए चैनल द्वारा आमजनमानस की समस्याओं को उजागर करने की बात कही। इस उद्घाटन समारोह में बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे सभी गणमान्य लोगों का बिहार ब्यूरो चीफ बालेश्वर प्रसाद ने आभार व्यक्त किया और सुदर्शन टीवी चैनल के मुख्य संपादक सुरेश चौव्हाणके जी का बिंदास बोल के 1500 एपिसोड पूरा होने पर बधाई दी गई और उन्होंने कहा कि बिहार में पत्रकारिता के क्षेत्र में भविष्य बनाने वाले युवाओं के लिए सुदर्शन न्यूज़ सुनहरा मौका लेकर आया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग