संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर थानाक्षेत्र के पिपरा में गड्ढे की पानी में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक गांव के ही सरोज अंसारी का पुत्र नेशार अहमद बताया जाता है।मासूम बच्चे की मृत्यु की सूचना पर पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है। बताया जाता है कि बच्चा दोपहर से ही घर से गायब था। परिजन खोजबीन में जूटे थे। तभी पास के ही गड्ढे में शाम को मासूम की शव को उपलाते देखा गया। बच्चे की डूबकर मौत की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। जानकारी हो कि मोहल्ले की नाली की पानी सड़क के किनारे की एक गड्ढे में एकत्रित होती है।अन्देशा जताया जा रहा है कि तीन वर्षीय बच्चा गड्ढे की गंदे पानी में रविवार को दोपहर में खेलने के क्रम में डूब गया होगा।नाली का पानी इकट्ठे होने के कारण परिजनों का उस तरफ देर शाम तक ध्यान नही गया।परिजन आसपास के घरों में बच्चे को ढूंढ रहे थे। घटना के बाद मृतक की माँ रजिया बेगम का रोरो कर बुड़ा हाल बना है।मृतक दो भाइयों में छोटा था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग