मढ़ौरा के सिसवां में खेत से ट्रैक्टर की ट्रांली हुई चोरी, प्राथमिकी दर्ज
मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सिसवां में खेत में रखी ट्रेक्टर की ट्रांली चोरी होने पर ट्रैक्टर संचालक संजय सिंह ने मढ़ौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि मैं अपने ट्रेक्टर की ट्रांली सीसवां निवासी बिपीन सिंह के घर के समाने स्थित ब्रह्मस्थान के पास खेत में भूसा लादने के लिए रखा था। अधिक रात होने से किसान के द्वारा भूसा नहीं लादा गया तो मैं ट्रांली को वही छोड़कर चला आया। जब अगले दिन सुबह खेत में आया तो ट्रांली वहा से गायब था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग