कालाबाजारी के जब्त चावल गोदाम के सील अधिकारियों ने में खुला, पीडीएस दुकानदार को सौपा गया जब्त चावल
पानापुर(सारण)। कालाबाजारी के लिए पिकअप से जा रहे चावल को ग्रामीणों में पकड़कर अपूर्ति पदाधिकारी को सौपा था। जिसे गोदाम में रखकर सील कर दिया यया था। गोदाम का सील रविवार को अंचलाधिकारी, स्थानीय थाना के अधिकारियों के निगरानी में खोला गया। जब्त चावल को रसौली के जनवितरण प्रणाली दुकानकार यानी पीडीएस डीलर छट्ठू लाल साह को दिया गया है। एमओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सील गोदाम में डबल हिरण एवं कलश ब्रांड के बोरे में सैकड़ो बोरे सरकारी चावल कालाबाजारी के लिए जमा किया गया था। मालूम हो कि गत गुरुवार को रसौली शिवमंदिर के समीप ग्रामीणों ने कालाबाजारी के लिए ले जाये जा रहे चावल लदे एक पिकअप को पकड़कर पुलिस को सूचित किया था। पिकअप के चालक बकवा गांव निवासी कृष्णा साह के बयान पर पुलिस ने गाड़ी मालिक एवं बकवा निवासी जितेंद्र साह के अलावे रसौली के भोला साह एवं कल्लू साह को हिरासत में ले लिया था। बाद में पुलिस ने जितेंद्र साह के बकवा स्थित मकान पर छापा मारा था, जहां सैकड़ो बोरे चावल छिपाकर रखे गए थे। प्रशासन ने उक्त मकान को सील कर दिया था तथा चौबीस घंटे में चावल से संबंधी साक्ष्य उपस्थित करने को नोटिस दिया गया था। लेकिन कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराने पर उक्त चावल को जब्त सूची तैयार कर जनवितरण विक्रेता को सौंप दिया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही चारो आरोपितों को जेल भेज चुकी है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग