अमनौर में महिला नेत्री पूनम राय कर रही खाद्य व राहत सामग्री वितरण
अमनौर(सारण)।कोरोना लॉकडाउन के दौरान समाजसेवी पूनम राय ने तरवार पंचायत के शिकारपुर डीह पर मदारपुर पंचायत के मलाही लहेरछपरा, अश्वा पर, चैनपुर, बाँसडीह रायपुरा पंचायत के कुम्हार टोली, दलित महादलित टोला, बसन्तपुर पंचायत के भगवतपुर, नवरंगा, कटसा, रज्जुपुर, मानपुर, चकमान तथा मकेर प्रखण्ड कैतुका नन्दन,लच्छी कैतुका, फुलवरिया हकमा, तरवार कोरेयां, रसुलपुर, मणी सिरिसिया झखरी मनोहरपुर पकड़ी समेत विभिन्न गांव में राहत खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया है। इस दौरान चावल, आटा, आलू का पैकेट के साथ मास्क साबुन का लगभग हजारों गरीब, असहाय, दलित, वृद्ध व विधवा महादलित,अतिपिछड़ा परिवारों के बीच वितरण किया है। पिछले पन्द्रह दिनों से लगातार पूनम राय ने क्षेत्र के सभी लोगों को कोरोना से बचने की सुझाव देते हुए महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक किया। उन्होंने ने कहा कि “अमनौर में कोई गरीब भूखा नहीं रहें ” अभियान के तहत राहत सामग्री गरीबों को दिया जा रहा है। मुख्तार कुमार राय, भीष्म कुमार यादव, गुड्डू कुमार, मोती लाल राय, शंभु राय, ललन राय, ओमप्रकाश राय, रामायण राय, पिंटु राय, शिवजी राय, अशोक कुमार सिंह ने मौजूद रहकर सहयोग किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग