गेहूं कटनी के दौरान हुए विवाद के बर्चस्व में दो गांवेों के लोग मारपीट करने को तैयार, पुलिस व पूर्व मुखिया ने मामले को सुलझाया
एकमा (सारण)। गेहूं कटनी के दौरान हुए विवाद के बर्चस्व में दो गांवेों के लोग आपस में भीड़़ने के लिए उतारू हो गये और पारंपरिक हथियार लेकर मारपीट करने के लेकर चल दिये। इसे सूचना गांव के मुखिया एवं रसूलपुर थाना को मिलते ही त्वरित कार्रवाई किया है। थानाध्यक्ष रामसेवक राउत व स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया रंजीत यादव गुड्डू ने हिंसक वारदात होने से बचा लिया गया। जिसकी क्षेत्र में लोगों द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा हो रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को गेहूं काट रहे चपरैठी गांव के एक युवक को चपरैठा के कुछ युवकों ने पुराने विवाद को लेकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही घायल युवक के गांव के लोग लाठी, भाला आदि पारम्परिक हथियारों से लैस होकर सैकड़ों की संख्या में मारपीट करने चल दिए। प्रत्युत्तर में चपरैठा के ग्रामीण भी पारम्परिक हथियार लेकर निकल पड़े। दोनों तरफ से एक-दूसरे को देख लेने की बातें होने लगी। इसकी जानकारी मिलते हीं पूर्व मुखिया रंजीत यादव भी चल पड़े। उधर दोनों पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं थे। इस बीच थानाध्यक्ष रामसेवक राउत को मोबाइल पर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वह भी पुलिस बल व दमकल गाड़ी लेकर दोनों गावों के बीच स्थित खेत में घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों गांवों से कतारबद्ध होकर लाठी-डंडा व भाला आदि के साथ चले आ रहे थे। इस बीच रसूलपुर थानाध्यक्ष व पुलिस बल को देख पूर्व मुखिया को भी बल मिल गया। थानाध्यक्ष रामसेवक राउत व रंजीत यादव ने मिलकर मोर्चा संभाला। इस दौरान पुलिस ने कानून का हवाला देकर सख्त रुख अख्तियार किया। मान-मनौवल व समझौते तक की प्रक्रिया हुई। ग्रामीणों के अनुसार एक छोटे से विवाद के कारण सैकड़ों लोग हताहत हो जाते, लेकिन पुलिस और मुखिया ने जान की परवाह किए बगैर एक खूनी संघर्ष को होते-होते बचा लिया। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग के मामले की भी चर्चा हो रही है। हालांकि इस संबंध में किसी के तरफ से एफआईआर दर्ज कराने की सूचना नहीं है। बहरहाल, रसूलपुर थाने की पुलिस घटना पर नजर रखे हुए है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग