भाकपा माले ने प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित बिहार लाने सहित सात सुत्री मांगो को ले किया भूख हड़ताल
पानापुर(सारण)। कोरोना लॉकडाउन में सारण सहित पुरे बिहार के गरीब, कमजोर मजदू दूसरे प्रदेशों में फंसे हुए है। उन्हेें रहने खाने सहित अन्य प्रकार की परेशानी हो रही है। इसको लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले ने बिहार के फंसे प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित बिहार बुलाने के लिए मुफ्त परिवहन व्यवस्था करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर रामदासपुर में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय भूख हड़ताल किया है। भाकपा नेताओं ने सरकार से गरीब मजदूरों के कल्याण के लिए बिना कार्डधारी को भी तीन माह का राशन सहित गुजारा भत्ता के लिए दस हजार रूपये देने,प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष कार्य योजना बनाने,प्रवासी मजदूरों को उनके अभी के निवास स्थान पर राशन तथा भोजन की होम डिलीवरी तथा प्रवासी मजदूरों नौकरी तथा वेतन की सुरक्षा आदि मांग किया है।भूख हड़ताल में शामिल सभी कार्यकर्ता हाथों मे तख्ती लिए हुए थे। जिसपर उनकी मांगे लिखी हुई थी।जिला सचिव सभापति राय ने कहा कि बिहार के बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित बिहार लाने तथा उनके नौकरी आदि की सुरक्षा की सरकार गारंटी करे। भूख हड़ताल में जिला सचिव सभापति राय, नागेन्द्र कुशवाहा, शंकर राय,अमरजीत राम,रितेश कुमार, कीनु नट,लंदन नट सहित दर्जनों माले कार्यकर्ता शामिल हुए ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग