कोरोना लॉकडाउन: बनियापुर के विभिन्न पंचायतों में शुरू हुआ सेनेटाइजर के छिड़काव कार्य
बनियापुर(सारण)। कोरोना वायरस यानी कोविड-19 से बचाव को लेकर प्रखण्ड के कई पंचायतो में मुखिया की देखरेख में सैनिटाइजर का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। इस दौरान पंचायतो में मुखिया द्वारा लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ-साथ घर मे रहने की अपील की जा रही है। साथ ही सरकारी निर्देशो का हवाला देते हुए लॉक डाउन के दूसरे चरण का पालन करने के लिये लोगों से अनुरोध किया जा रहा है। सैनिटाइजर के छिड़काव को लेकर बनियापुर के मुखिया नागेन्द्र प्रसाद, बेदौली में मुखिया प्रतिनिधि रवींद्र कुमार राम, मनिकपुरा में मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह, सतुआ में सुरेश साह, सरेया में श्रवण कुमार महतों, धवरी में दिलीप राय काफी ततपरता से जुटे है।किसी-किसी पंचायत में तो मुखिया प्रतिनिधि स्वयं से छिड़काव कार्य करने में लगे है। जिससे पंचायत की जनता भी काफी उत्साहित दिख रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग