आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के जलालपुर गांव के समीप छपरा सिवान मुख्यमार्ग एनएच-85 पर दो वाहनों की सीधी टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोग अल्टो कार में सवार थे जबकि अन्य लोग स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे। अल्टो कार में सवार दीपक कुमार एवं मोनू कुमार पटना जिले के अगमकुंआ थाना क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ला निवासी बताए जाते हैं जो सिवान से अपने घर पटना लौट रहे थे। जबकि स्विफ्ट डिजायर कार में सवार लोग छपरा से सिवान जा रहे थे। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रिविलगंज थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। इस सम्बंध में रिविलगंज थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों को बेहतर ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग