आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिका सहित छात्र छात्राओं ने शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए प्रभातफेरी किया। प्रभातफेरी आदर्श मध्य विद्यालय से शुरू हुई और गौतम ऋषि उच्च विद्यालय पर समाप्त हुई। इस प्रभातफेरी में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए छात्र छात्राओं ने सलोगन देते हुए कहा कि खुशबू है हर फूल में, हर बच्चे स्कूल में। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम लखन यादव, रिविलगंज प्रखंड साधन सेवी रमन गुप्ता, संकुल समन्वयक विजय कुमार सिंह, शिक्षक रितेश पांडे, केशव नारायण यादव तथा कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद, आदर्श मध्य विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार, मध्य विद्यालय दलदली बाजार के शिक्षक अरुण कुमार, मध्य विद्यालय समस्तीपुर के शिक्षक छोटेलाल ठाकुर आदि उपस्थित रहें।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि