राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। के खैरा पंचायत स्थित रैनबो पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पे संगोष्ठी का आयोजन हुआ। सैकड़ों छात्र-छात्राओं को बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए हो रहे प्रयास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अतिपिछड़ा जद(यू.) के बिहार प्रदेश सचिव सोनू आलम ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, साइकिल योजना, पोशाक योजना, कन्या विवाह योजना जैसी अनेकों योजनाओं की शुरुआत की। महिलाओं के लिए बिहार पुलिस व सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत सीट आरक्षित की गई। पंचायती राज एवं नगर निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत पदों पे आरक्षण दिया गया। आज बिहार में हज़ारों की संख्या में मुखिया, सरपंच, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य एवं अध्यक्ष के पद पर महिलाएं काबिज हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सूक्ष्म उद्योग के तहत चूड़ी,लहठी,मोमबत्ती अगरबत्ती एवं पापड़ की छोटी-छोटी इकाई स्थापित कर राज्य सहित देश की अर्थव्यवस्था में भी योगदान से रही हैं। मौके पर शैलेश सिंह, जूही मिश्रा, प्रमेन्द्र कुमार, रौशन कुमार और सैकड़ों लोग लोग मौजूद रहे।



More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम