राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिला विधिक सेवा सदन, व्यवहार न्यायालय परिसर, सारण छपरा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीष-सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण छपरा कृष्णकांत त्रिपाठी के द्वारा आगामी 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक की भूमिका पर गहन समीक्षा की गयी। अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण छपरा द्वारा बैठक में उपस्थित सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि वैसे मामले जिसमें सुलह की संभावना है, को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस भेजने एवं उसकी एक सूची सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण छपरा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। अध्यक्ष द्वारा सभी बैंक अधिकारी को यह भी निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का बैंक के सामने बैनर लगा कर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लाभों के बारे में बताकर अधिक से अधिक लोगों को अगामी लोक अदालत की तिथि के संबंध में अवगत कराया जाय।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग