राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा नगर पंचायत बाजार स्थित रिद्धि-सिद्धि कॉम्प्लेक्स में भाजपा नगर के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान राफेल फाइटर जेट बनाने वाली कंपनी के मालिक व फ्रांस निवासी ओलिवियर दसॉ की निजी हेलिकॉप्टर क्रैश होने से असामयिक मौत पर गहरी शोक संवेदना जतायी गई। इस अवसर पर भाजपा मांझी मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि फ्रांस के मशहूर अरबपति व राफेल बनाने वाली कंपनी के मालिक ओलिवियर दसॉ की अचानक हेलिकॉप्टर से हुई मौत ने फ्रांस ही नहीं बल्कि भारत देश वासियों को भी हतप्रभ कर दिया है।उन्होंने कहा कि फोर्ब्स 2020 की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में ओलिवियर दसॉ 361वें स्थान पर थे। वह ओलिवियर राफेल फाइटर जेट बनाने वाली कंपनी के मालिक के अलावा फ्रांस की संसद के सदस्य थे। भारत में भी पड़ोसी देशों की तिरछी नजरों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु पिछले वर्ष भी नये राफेल विमान मंगवाए गए थे। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा एकमा नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, मांझी भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, विभूति नारायण तिवारी, बलवंत सिंह, सुमंत सिंह, जितेंद्र सिंह, मंटू मिश्रा, वीरेश सिंह, पाल सिंह, कुमकुम देवी, सुमन देवी, मनीष सिंह, गौरव सिंह किशन, दही बाबा आदि शामिल थे।
कौन थे ओलिवियर दसॉ?:
69 वर्षीय ओलिवियर दसॉ फ्रांस के उद्योगपति व अरबों की संपत्ति के मालिक सर्ज दसॉ के बड़े पुत्र थे। उनकी ही कंपनी में राफेल फाइटर प्लेन तैयार किए होते हैं। फ्रांस की संसद का सदस्य बनने के बाद उन्होंने राजनीतिक कारणों व हितों के किसी तरह की टकराव से बचने के लिए कंपनी के बोर्ड से अपना नाम वापस ले लिया था। 2020 फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दसॉ अपने दो भाईयों व बहन के साथ 361वें स्थान पर थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग