- मांगें पूरी नहीं हुई तो 15 मार्च से अनिश्चितकालिन हड़ताल करेंगे कार्यपालक सहायक
छपरा(सारण)। जिले के पंचायत राज विभाग, पीएमवाई, लोक शिकायत निवारण विभाग, आपूर्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों को बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाईटी द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनी बेल्ट्रॉन को सौपने के निर्णय के खिलाफ कार्यपालक सहायक सेवा संघ के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष निलेश कुमार के नेतृत्व में जुलूस सह आक्रोश मार्च निकाला गया।

करीब 500 से अधिक कार्यपालक सहायकों का जुलूस शहर के शिशु पार्क से शुरू होकर डाक बंगला रोड होते हुए थाना चौक, समाहरणालय रोड होते हुए नगरपालिका चौक पहुंचा। जहां कार्यपालक सहायकों ने बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाईटी यानी बीपीएसएम के निदेशक का पूतला फूका गया। इसके बाद पुन: समाहरणालय रोड, थाना चौक से डाक बंगला रोड होते हुए शिशु पार्क लौट गये।

इस दौरान कार्यपालक सहायक अपने मांगों के समर्थन में और नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जुलूस शिशु पार्क में पहुंचकर सभा में तबदील हो गया। जहां वक्ताओं ने कहा कि संविदा कर्मियों के स्थायीकरण के लिए गठित उच्च स्तरी समिति के अनुशंसा का संकल्प संख्या 12534 द्वारा जारी निर्देश के विपरीत बीपीएसएम द्वारा पहले समायोजन, पुर्ननियोजन को रद्द किया गया, फिर कार्यपालक सहायकों के नये बहाली पर रोक लगा दिया गया। अब आउटसोर्सिंग कंपनी बेल्ट्रॉन द्वारा आयोजित परीक्षा में उर्तीण होने के लिए जबरन दबाव बनाया जा रहा है। जिससे यह प्रतित होता है के बीपीएसएम के अधिकारी बेल्ट्रॉन कंपनी के हाथों बिक चूकी है। ऐसे में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों को भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार एवं उनके अधिकारियों में कोई सामंजस्य नहीं है। सरकार कुछ कहती है और उनके अधिकारी मनमाने तरीके से कार्य कर रहे है। नीतीश सरकार संविदा कर्मियों के खिलाफ आंतरिक रूप से प्राईवेट कंपनियों के हाथों बेचने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी सांकेतिक आंदोलन के जरिये सरकार को सचेत करते हुए कार्यपालक सहायकों के मांगांे को पूरा करने मांग किया है।
![]()
![]()
![]()
![]()

उन्होंने कहा है कि अगर नीतीश सरकार व बीपीएसएम मांगों को पूरा नहीं करती है ताे कार्यपालक सहायक आगामी 15 मार्च से अनिश्चितकालिन हड़ताल करेंगे और सभी विभागों में कम्प्यूटीकरण एवं विभागिय कार्य को बाधित कर दिया जाएगा। जिसकी पूर्ण जवाबदेही सरकार और बीपीएसएम की होगी। इस मौके पर पप्पू पासवान, अश्विनी भारती, तिलेश्वर महतो, जगमोहन कुमार, अजय राज, अभिमन्यू कुमार, अजय कुमार, उपेन्द्र कुमार, ऋतूराज कुमार सिंह, दर्जनो महिला कार्यपालक सहायक समेत 500 से अधिक कार्यपालक सहायक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग