प्रो. संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आर एस ए के जय प्रकाश महिला महाविद्यालय छपरा इकाई के द्वारा महाविद्यालय में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया गया। मालूम हो कि आर एस ए द्वारा 15 सूत्री मांग को लेकर 5 मार्च 2021 से चरणबद्ध आंदोलन चलाए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय छात्रा प्रमुख नेहा सिंह ने कहा कि हम लोग छात्र हित में बार-बार जयप्रकाश विश्वविद्यालय को मांग पत्र दिए ।लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन भी किए। लेकिन जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता तक नहीं करता है। छपरा जिला छात्रा प्रमुख शिवानी पांडे ने कहा कि संगठन स्नातक नामांकन में आरक्षण नीति पालन नहीं करने को लेकर कानूनी लड़ाई का आगाज कर दिया है। कल ही पटना हाई कोर्ट के वरीय वकील को सबूत दे दिया गया है ।1 सप्ताह के अंदर रिट दायर हो जाएगा एवं महामहिम कुलाधिपति को भी 15 सूत्रीय मांग दे दिया गया है ।अब सड़क पर लड़ाई तेज करना है। उसी दिशा में महाविद्यालय में आज छात्रा इकाई के द्वारा पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्नेहा कुमारी, जिया सिंह, पूर्णिमा कुमारी ,अंजली सिंह, राधा, अर्चना कुमारी ,बबली कुमारी, निधि कुमारी, निशा खातून आदि थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग