प्रो. संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेशानुसार पीजी का फॉर्म भरने का कार्य स्थगित कर दिया गया है। बताते चलें कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार ने आदेश निर्गत कर पीजी सत्र 2018 – 20 एवं 19 – 21 की प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म 10 मार्च से 15 मार्च तक भरा जाना था तथा तृतीय सेमेस्टर का भी फॉर्म इसी तारीख के अंतर्गत भरे जाने थे। लेकिन जेपीयू के कुलपति प्रोफ़ेसर फारूक अली ने फॉर्म भरने के कार्य को आदेश निर्गत कर स्थगित कर दिया है । उक्त बातों की जानकारी देते हुए जेपीयू के पीआरओ डॉ हरीश चंद्र ने बताया कि पीजी सत्र 2018 से 20 एवं 19 से 21 तक के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि अगले आदेश तक कुलपति के आदेश अनुसार स्थगित कर दिया गया है ।उन्होंने फॉर्म स्थगित करने संबंधी व्यवधान पर खेद भी प्रकट किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग