प्रो. संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर फारुख अली अब सिर्फ जेपीयू के रूटीन वर्क को ही देख पाएंगे उनके द्वारा कोई नीतिगत निर्णय नहीं लिया जाएगा। उक्त आशय का पत्र राजभवन के द्वारा मंगलवार के दिन जारी किया गया है। महामहिम सह कुलाधिपति के सचिव रॉबर्ट एल चोंगथु के द्वारा जारी पत्र में कुलपति को सूचित किया गया है कि माननीय चांसलर, उचित विचार के बाद, यह आदेश दिए हुए कि जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति कोई भी नीतिगत निर्णय नहीं लेंगे। दिन-प्रतिदिन के नियमित कार्यों को करेंगे।जब तक कि अंतिम निर्णय माननीय चांसलर द्वारा उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट पर नहीं किया जाता है। जब तक कि इस सचिवालय की अधिसूचना को रद्द न कर दिया जाए। अब जेपीयू के कुलपति कुलपति चयन समिति की बैठकों और किसी भी पदोन्नति समिति की अध्यक्षता, सीनेट, सिंडिकेट और अकादमिक परिषद की बैठक बुलाना, नई नियुक्तियां / भर्ती प्रक्रिया, ऐसे फैसले लेना जिनमें वित्तीय निहितार्थ हों, नए निर्माण कार्य आरंभ करना और नए सिरे से निविदाओं का निर्माण करना , अन्य कार्य जिन्हें विश्वविद्यालय के नीतिगत निर्णयों के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है आदि कार्यो को नही करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग