संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपये निकाल उच्चके फरार हो गए। ममला सहाजितपुर थानाक्षेत्र के नजीबा गांव की है। पीड़ित महिला सुदर्शन प्रसाद की पत्नी ललिता देवी बताई जाती है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह पति के साथ स्टेट बैंक सहाजितपुर की शाखा से 40 हजार रुपये निकाल कर हैंडबैग में रख लिया। फिर बाईक की डिक्की में रुपये रख दोनों दम्पती घर लौट गए। घर पहुंच पत्नी अपने कमरे में चली गई। जबकि पति बाईक खड़ी कर अपने भाइयों से बातचीत करने लगा। इसी का फायदा उठा उच्चके डिक्की से रुपये की बैग गायब कर दी। जब महिला के पति बाईक की डिक्की से रुपये से भरे बैग निकालने पहुंचा तब वह भौचक्क रह गया। डिक्की से बैग गायब थें। आसपास के लोगों ने बताया कि एक ही बाईक पर सवार होकर दो अज्ञात लोग आए थें। जो तेजी से उत्तर की ओर चले गए। इधर, घटना के बाद पीड़ित महिला बदहवाश स्थिति में बैंक पहुंची थी। महिला ने रोते हुए बताया कि रुपये निकासी के दौरान ही दो युवक उसे घूर रहे थे। घर जाने के दौरान भी एक ही बाइक पर सवार दो युवक बाईक का पीछा कर रहे थें। महिला ने अन्देशा जताया है कि बाईक का पीछा करने वाले युवक ही इस घटना को अंजाम दिए होंगे। जानकारी हो कि पीड़िता की घर में शादी थी। जिसकी तैयारी के लिए रुपये निकाले गए। बैग में रुपए के अलावें बैंक चेकबुक व अन्य कागजात थें। महिला ने बताया कि मामले की जानकारी थाने को दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग